लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ। सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस की पांच सदस्यीय छात्र टीम ने सस्टेनबिलिटी एवं वेस्ट थीम पर आधारित पर्यावरणीय प्रोजेक्ट के लिये राज्य स्तरीय विप्रो अर्थियन अवार्ड जीता है। टीम में आराध्या अग्रवाल, आर्या, घृति वर्मा, वैष्णवी बाथम एवं रेयांश श्रीवास्तव शामिल हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में छात्रों एवं युवा पीढ़ी की सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से विप्रो कम्पनी के संयोजकत्व में राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर विप्रो अर्थियन अवार्ड प्रदान किया जाता है। छात्र टीम ने शिक्षिका डॉ.शिक्षा त्रिपाठी के नेतृत्व में वैज्ञानिक ढंग से कूड़ा निस्तारण की नवीन विधियों को प्रदर्शित किया। लोगों को रि-साइकिल, रियूज एण्ड रिड्यूज पॉल्यूशन के लिये प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.