लखनऊ, दिसम्बर 8 -- लखनऊ। सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस की छात्रा आद्या भटनागर ने प्रयागराज में आयोजित श्याम लाल अग्रवाल मेमोरियल यूपी स्टेट टेनिस टूर्नामेन्ट में चैम्पियन का खिताब जीता है। प्रयागराज स्थित जिमखाना टेनिस काम्प्लेक्स में आयोजित इस टूर्नामेन्ट में आद्या ने अण्डर-14 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। टूर्नामेन्ट में प्रदेश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.