लखनऊ, नवम्बर 28 -- सीएमएस अलीगंज द्वितीय कैम्पस की पहली कक्षा की छात्रा आद्या सिंह ने राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। आद्या ने संगम कला ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित 41वीं नेशनल सिंगिंग टैलेन्ट हंट के तहत आयोजित सुरतरंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा ने सब-जूनियर नॉन-फिल्मी कैटेगरी में बहुमुखी प्रतिभा, सुर-लय-ताल से सम्मिश्रित सुमधुर गायन एवं संगीत ज्ञान का सराहनीय प्रदर्शन किया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.