हाजीपुर, जून 26 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सराय थाना क्षेत्र के रानीपोखर स्थित सिंहपुर पानापुर के पास कार सवार चार अपराधियों ने गुरुवार को कैश वाहन लूटने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड कैश वाहन में बैठे सीएमएस कर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, 03 मोबाइल फोन एवं एक मैगजीन बरामद किया। बताया कि महुआ से हाजीपुर के लिए एटीएम में रुपए डालने के लिए कैश वाहन निकली थी। इसी दौरान एक कार सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने कैश वैन लूटने का प्रयास किया गया था। हालांकि अपराधियों की योजना विफल रही थी और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक अपराधी को मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर इस घटना में शामिल और कार लेकर...