पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारी ने जैतपुर की घटना में सीएमएस की अनुशासनहीनता और गुमराह करने वाली भूमिका की विरोध में सीएमओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि 12 मार्च को जैतपुर में हुई घटना में घायल मरीज महेंद्र पाल को जब सरकारी अस्पताल लाया गया तब सीएमएस की भूमिका नकारात्मक रही। सीएमएस से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने सिर्फ गुमराह करने का प्रयास किया। राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग की कि सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्हें तत्काल सीएमएस पद से हटाया जाए। उनके स्थान पर अच्छे व्यवहार वाले व्यक्ति की नियुक्ति की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अ...