भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सीएमएस स्कूल में रविवार को तीसरा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में देश-विदेश के 200 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विशप फ्रांसिस हांसदा ने कहा कि हर उम्र के लोग इस स्कूल के पूर्व छात्र हैं। कार्यक्रम में स्कूल की पुरानी यादों को ताजा कर उत्साह के साथ भागीदारी की है।1958 में पास आउट हुए भाजपा के वयोवृद्ध नेता हरिवंश मणि सिंह ने कहा कि शिक्षक द्वारा बताई गई सीख अब तक याद है। अपने संबोधन में पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने संस्मरण को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि अनुशासन इस विद्यालय की विशेष पहचान रही है और छात्रों को इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। यहां के पढ़कर निकले छात्र आज देश व विदेश के विभिन्न क्षेत्र में नाम रौशन कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.