लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ। सीएमएस कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ब्रिटिश फिजिक्स ओलम्पियाड के तहत आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय जूनियर फिजिक्स चैलेन्ज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में नौवीं के छात्र अभिनव अजिंक्य ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी, प्रत्यूष कुमार सिंह एवं अनमोल उदय कुशवाहा ने क्रमशः 47वीं एवं 90वीं रैंक हासिल की है। छात्र अभिनव अजिंक्य एवं प्रत्यूष कुमार सिंह को ग्लोबल गोल्ड अवार्ड और अनमोल उदय कुशवाहा को ग्लोबल सिल्वर अवार्ड से नवाजा गया है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ.भारती गांधी ने होनहार छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.