लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, सीएमएस अशर्फाबाद कैम्पस के चार छात्र आठवीं के रमजा नकवी, नशरा परवीन, अब्दुल वाजिद एवं 6 वीं के एहान समद ने प्रतिष्ठित रामानुजन नेशनल मैथ्स चैलेन्ज प्रतियोगिता के पहले राउण्ड में पूरे 100 प्रतिशत अंक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता रामानुजम एजुकेशनल सोसाइटी, आन्ध्र प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित हुई। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ.भारती गांधी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...