लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ। सीएमएस अलीगंज द्वितीय कैम्पस एवं राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस की ओर से आयोजित डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स में मेधावी छात्रों को प्रशिस्त पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। गोमती नगर विस्तार में आयोजित समारोह में राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने उद्घाटन किया। वहीं कानपुर रोड पर आयोजित समारोह का उद्घाटन जीपीओ के पोस्टमास्टर जनरल सुनील राय ने किया। समारोह में सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ.भारती गांधी और प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...