बलरामपुर, मार्च 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में मंगलवार को दिन में साढ़े 11 बजे के करीब 60 वर्षीय मरीज गश खाकर जमीन पर गिर गया। गिरते ही उसके नाक से खून निकलने लगा। मरीज के साथ कोई तीमारदार नहीं था। थोड़ी देर बाद राज्य महिला आयोग की सदस्या का निरीक्षण होने वाला था। मीडिया कर्मी ने इसकी सूचना सीएमएस डॉ राज कुमार को दी। सूचना पाते ही सीएमएस वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके यादव के साथ मौके पर पहुंचे। खुद चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद इमरजेंसी स्टाफ को बुलाया और भर्ती कराकर उसका इलाज शुरू कराया, जिससे उसकी जान बच सकी। मंगलवार सुबह बेनीनगर गांव निवासी 60 वर्षीय राम चेतन अस्पताल आए थे। उनका रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था। एक्स-रे सेंटर के बाहर वह कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इस दौरान उन...