सीएमएस इंदिरानगर में आधुनिक लाइब्रेरी और कम्प्यूटर लैब शुरू
लखनऊ, अप्रैल 28 -- सीएमएस प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने मंगलवार को इन्दिरा नगर द्वितीय कैम्पस में अत्याधुनिक लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, डांस रूम एवं सुसज्जित लॉबी समेत विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं का उदघाटन किया। प्रो. गीता गांधी ने कहा कि सीएमएस अपने छात्रों को शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के साथ ही जरूरी संसाधन व तकनीक प्रदान करने को सतत् प्रयासरत है। छात्रों ने नृत्य, गायन व अन्य शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से बहुमुखी प्रतिभा का अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर भारी संख्या में शिक्षक, छात्र व अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आधुनिकता और फ्यूचरिस्टिक सोच का संगम: शिक्षा के भविष्य की दिशा तय कर रहा यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.