मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के चलते आंखों के आंसू सूखने यानि सूखापन हो जाने की विकराल रूप धारण करती समस्या के बीच सर्जरी होने के बाद भी आंखों के आंसू सूखने के मामले बढ़ रहे हैं जिसे लेकर गंभीरता दिखाने की जरूरत है-यह बात मुरादाबाद ऑफ्थेलमिक सोसाइटी (एमओएस) के तत्वावधान में हुई सीएमई में कही गई। शनिवार रात होटल विलेज में आयोजित हुई सीएमई में नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. उपमा अवस्थी ने बताया कि मोतियाबिंद और चश्मा उतारने दोनों ही सर्जरी के बाद कई मरीजों की आंखों में सूखापन बढ़ने की समस्या सामने आ रही है। काफी संख्या में लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि आंखों में सूखापन महसूस होने पर चिकित्सक को बताकर जरूरी उपचार प्राप्त किया जाना चाहिए। स्क्रीन पर ज्यादा लगे रहने से होने वाले आंखों के सूखेपन की समस्या को घटा...