सीवान, अप्रैल 10 -- सीवान,हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अरवा व उसना चावल आपूर्ति के तय लक्ष्य को बदलने की चर्चा मात्र से पैक्स व व्यापार मंडलों में बेचैनी बढ़ गई है। यह मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। इधर, पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के लक्ष्य में बदलाव करने से कार्य प्रभावित होगा। इधर, संयुक्त निबंधक (पणन) सह नोडल पदाधिकारी निकेश कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने पत्र में इस बात की जानकारी दी है कि रुकुन्दीपुर समेत कई पैक्स अध्यक्षों ने आवेदन देकर अपनी चिंता जताई है। इनका कहना है कि जब धान खरीदारी हो रही थी तब जिला टास्क फोर्स ने अरवा व उसना सीएमआर देने का लक्ष्य तय कर दिया। अब धान खरीदारी बंद हो चुकी है फिर बिना कारण के उस लक्ष्य को बदलने की बात समझ से परे है। इससे उनकी परेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.