खगडि़या, सितम्बर 26 -- बेलदौर। एक संवाददाता को-ऑपरेटिव बैंक शाखा बेलदौर में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्षों की बैठक में सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) के भुगतान में हो रही देरी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि एसएफसी खगड़िया को समय पर चावल (सीएमआर) जमा किए जाने के बावजूद भी राशि का भुगतान पांच-छह महीने तक नहीं किया गया। भुगतान में देरी के कारण समितियों के खाते डिफॉल्टर हो गए हैं और समितियां आर्थिक नुकसान में चली गई हैं। बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से कहा कि भुगतान में देरी के लिए बिहार सरकार एवं एसएफसी जिम्मेदार है। अध्यक्षों ने निर्णय लिया कि आगामी 29 सितंबर को होने वाली आमसभा में प्रस्ताव पारित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष एवं एमडी, खगड़िया को अधिकृत किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि खगड़ि...