सीएमआर आपूर्ति में सुस्ती से चिंता, अब तक 70% चावल ही मिला
सीतामढ़ी, मई 22 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में धान अधिप्राप्ति के बाद कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) आपूर्ति की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। पैक्सों के माध्यम से अब तक करीब 70 प्रतिशत ही चावल की आपूर्ति हो सकी है। निर्धारित समय सीमा नजदीक आने के बावजूद कई मिलरों की ओर से शिथिलता बरते जाने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच मिलरों से जुड़े 17 पैक्स को हटाकर दूसरे मिलरों के साथ टैग कर दिया है। जहां अब उठाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा जिले को अरवा और उसना चावल आपूर्ति का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। अरवा चावल के लिए 5960 एमटी तथा उसना चावल के लिए 53770 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अरवा चावल में अब केवल 87 एमटी सीएमआर की आपूर्ति शेष है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.