पटना, मार्च 23 -- पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर के मलाही पकड़ी स्टेशन पर सभी उपकरणों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कई उपकरण लगा भी दिए गए हैं। लेकिन सीएमआरएस (कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी) का निरीक्षण अगले माह होगा। निरीक्षण के बाद सीएमआरएस से परिचालन की मंजूरी मिलने के बाद ही मेट्रो की सेवा आम लोगों के लिए शुरू होगी। जबकि मलाई पकड़ी स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का कार्य पूरा कर लिया गया है। सामान जांच मशीन और टिकट काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुसज्जित किया जा रहा है। स्टेशन को अलग-अलग तरह की पेंटिंग से भी सजाई गई है, जो यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। पटना मेट्रो की एपीआरओ अर्चना कुमारी ने बताया कि मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन अब पूर्ण होने के करीब है और हर दिन आपकी उम्मीदों के साथ जुड़ रही है। इस स्टेशन को बनाते समय सिर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.