वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। वह करीब दस मिनट वहां रहे। इस दौरान दमानी ग्रुप की सीईओ ने उन्हें बताया कि 2027 तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही समय सीमा का भी ध्यान रहे। मानसिक और जिला दोनों अस्पतालों में इसका विस्तार होगा। मानसिक अस्पताल में एकेडमिक ब्लॉक होगा और जिला अस्पताल में क्लीनिकल। मानसिक अस्पताल में दमानी ग्रुप अपने फंड से निर्माण करा रहा है। मुख्यमंत्री शाम करीब 6.15 बजे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने मॉडल देखा। नोडल अधिकारी डॉ. आरबी कमल और दमानी ग्रुप की सीईओ ने मॉडल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.