सीएम, जनप्रतिनिधियों के पत्रों का अलग रजिस्टर करें तैयार : सीडीओ
प्रयागराज, अगस्त 7 -- सीडीओ हर्षिका सिंह ने शुक्रवार को आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण, लंबित प्रकरणों और शिकायतों पर मिले फीडबैक की विस्तार से जानकारी ली। सीडीओ ने मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का अलग रजिस्टर में तत्काल पंजीकरण किया जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अत्यधिक असंतोषजनक फीडबैक वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ हर्षिका सिंह ने अधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.