गुड़गांव, जून 16 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-70 स्थित स्पोर्ट्सक्यूब सेंटर फॉर एक्सीलेंस में मंगलवार को मारुति सुज़ुकी ने एम्प्लॉई वॉलंटियरिंग सीएसआर प्रोग्राम के तहत दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के साथ फ्रेंडली मैच आयोजित किया। मारुति सुज़ुकी एम्प्लॉई टीम का सीएबीडी खिलाड़ियों के साथ 10-10 ओवरों के दो मैच खेले। दोनों मैच क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड दिल्ली (सीएबीडी) की टीम ने जीते। ये मैच ब्लाइंड क्रिकेट के आधिकारिक नियमों के अनुसार खेले गए। जिनमें आवाज़ करने वाली गेंदों और बैटिंग, बॉलिंग व फ़ील्डिंग के लिए बदले हुए नियमों का पालन किया गया। मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने कहा कि हमें दोनों टीमों को एक साथ लाने का मौका मिला। ऐसे क्रिकेटरों के साथ खेलने से हमारी टीम को उनके अद्भुत प्रतिभा, संकल्प और ...