सीएबीटी सबौर का संपन्न हुआ पांचवां स्थापना
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि, सबौर के कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (सीएबीटी) का पांचवां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। स्थापना दिवस को लेकर कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि केसरी ने अपने संबोधन में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया। बताया कि दो बैच के विद्यार्थी स्नातक होकर निकल चुके हैं और देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में अपनी पहचान बना रहे हैं। निदेशक, छात्र कल्याण डॉ. श्वेता शांभवी ने कहा कि सीमित संख्या में संकाय सदस्यों के बावजूद कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यक्तित्व, नेतृत्व, टीमवर्क, खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास पर विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.