गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद में खोले गुए कॉमन फेसिलीटी सेंटर (सीएफसी) का उद्यमियों को फायदा हो रहा है। उद्यमियों का कहना है कि यहां उत्पादों के डिजाइन तैयार करने के लेकर क्लालिटी कंट्रोल की जांच भी हो रही है, जिससे उन्हें अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। गाजियाबाद में पिछले सालों के दौरान जनपद में मैन्यूफेक्टरिंग इकाइयों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उसी का असर है कि देश समेत विदेशों में भी इन उद्योगों के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ी है। उद्यमी बताते हैं कि एक जनपद एक उद्योग के तहत गाजियाबाद के इंजीनियरिंग गुड्स का चयन होने के बाद से लगातार यहां इसकी इकाइयों में इजाफा हुआ है। साथ ही अन्य उत्पादों की इकाइयां भी लगी है। पिछले साल जनपद में 15 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फेसिलिटी सेंटर खोला गया था, जिसका फा...