लखनऊ, मई 12 -- ओडीओपी योजना में स्थापित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का लाभ कारीगरों, बुनकरों और सूक्ष्म उद्यमियों को दिया जाएगा। प्रदेश में संचालित 16 सीएफसी परियोजनाओं की समीक्षा मंगलवार को की गई। योजनाओं का लाभ केवल कुछ सदस्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। परियोजनाओं में 90 फीसदी तक सरकारी अनुदान और 10 फीसदी उद्यमियों का योगदान रखा गया है, ताकि छोटे उद्यमियों को आधुनिक मशीनरी, डिजाइन, परीक्षण, स्किल ट्रेनिंग और कॉमन टूल्स जैसी सुविधाएं सुलभ हो सकें। यह भी पढ़ें- सीएफसी का लाभ कुछ सदस्यों तक सीमित न रखें: राकेश सचानसीएफसी का जनहित से जुड़ाव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने निर्देश दिए कि सीएफसी को जनहित से जोड़ा जाए। इसके लिए मोबाइल संदेश, पम्पलेट, उद्योग बंधु बैठकों और म...