लखनऊ, जून 7 -- मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने शनिवार को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल में अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखीं। जो कमियां थीं उन्हें जल्द सुधारने के निर्देश दिए। सीएफओ ने हॉस्पिटल की ओपीडी, आईपीडी, एडमिन ब्लॉक, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी विभाग का जायजा लिया। उन्होंने सभी निकास मार्ग अवरोध मुक्त रखने के लिए कहा, जिससे आपात स्थिति में हॉस्पिटल स्टॉफ, मरीजों व तीमारदारों को सुरक्षित निकाला जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.