मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुशहरी के मनिका हरिकिशुन डाकघर में हुए 15 लाख के गबन मामले की बारीकियां अब केंद्रीय फोरेंसिक जांच प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की रिपोर्ट से खुलेगी। कई किंतु परंतु के बाद प्रवर डाक अधीक्षक के निर्देश पर निकासी फॉर्म पर हुए दस्तखत की जांच कराई जा रही है। इसके लिए निकासी फॉर्म सीएफएल पटना भेजा गया है। रिपोर्ट से तय होगी कि निकासी आरोपी शाखा डाकपाल शशि कुमार सिंह ने की है या शिकायतकर्ता प्रह्लाद मिश्र ने खुद राशि निकाली है। प्रवर डाक अधीक्षक एन महतो ने बताया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को शाखा डाकपाल ने जमाकर्ता के खुद के दस्तखत से राशि निकालने का लिखित दावा किया है। वहीं, जमाकर्ता मुशहरी के द्वारिकानगर निवासी प्रह्लाद मिश्र ने आरोप लगाया था कि शशि कुमार सिंह ने जाली दस्तखत कर उनके मासिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.