रांची, जुलाई 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची की तृतीय अकादमिक परिषद की बैठक सोमवार को हुई। इसमें आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक व प्रशासनिक निर्णय लिए गए। विशेष रूप से अगले शैक्षणिक सत्र से 5 वर्षीय बीबीए-एलएलबी (प्रतिष्ठा) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने और हाइब्रिड मोड में छह माह अवधि के दो नए डिप्लोमा कोर्स-मिलिट्री एंड सिक्योरिटी/डिफेंस लॉ और कॉरपोरेट लॉ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्राचार्य डॉ पंकज कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रांची विवि के प्रतिनिधि के रूप में प्रो सुदेश कुमार साहू, प्रो अर्चना दुबे और प्रो केसी प्रसाद उपस्थित थे। वहीं, बाह्य विषय विशेषज्ञों में आईआईटी खड़गपुर के प्रो उदय शंकर, सीआईपीएस, रांची के प्रो भूपेन्द्र सिंह, दिल्ली विवि के प्रो शैवाल सत्यार्थी...