सीएन लॉ कॉलेज में बीए-एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
रांची, जुलाई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। छोटानागपुर लॉ कॉलेज ने पांच वर्षीय बीए-एलएलबी (प्रतिष्ठा) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार पांच जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1467 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1221 परीक्षार्थी शामिल हुए। परिणाम कॉलेज की वेबसाइट www.cnlawcollege.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। कॉलेज में बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम की 120 सीटों पर नामांकन 21-31 जुलाई तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को मैट्रिक व इंटरमीडिएट के मूल प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ कॉलेज में प्रमाणपत्र सत्यापन और काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। जारी परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग में 55 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं और 14 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.