रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची की ओर से पीएचडी (विधि) में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित थी। लेकिन, कुछ तकनीकी कारणों और रिसर्च प्रपोजल को आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से जमा करने की प्रक्रिया के कारण अभ्यर्थियों को समय पर फॉर्म भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन ने आवेदन की तिथि में विस्तार करने का निर्णय लिया। प्राचार्य प्रो पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थी पीएचडी कार्यक्रम में आवेदन कर सकें। विस्तारित तिथि से संबंधित सूचना कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट- https://www.cnl...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.