सीएन लॉ कॉलेज में एलएलएम प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन 17 तक
रांची, जुलाई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची ने एलएलएम पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रांची विश्वविद्यालय की एलएलबी अंतिम वर्ष और बीबीए एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की चल रही परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब अभ्यर्थी 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। एलएलएम प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- एलएलबी की तीन परीक्षाओं का स्क्रूटनी आवेदन शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.