रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। आरयू के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) और छोटानागपुर लॉ कॉलेज रांची के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को एमओयू हुआ। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान अकादमिक गतिविधियों, शोध और विधि शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे। एमओयू पर रांची विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ गुरु चरण साहू और छोटानागपुर लॉ कॉलेज की ओर से प्राचार्य प्रो पंकज कुमार चतुर्वेदी ने हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार यह एमओयू शैक्षणिक सहयोग के लिए एक रूपरेखा के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक आदान-प्रदान, शोध गतिविधियों और विधि शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार के संशोधन दो...