गिरडीह, मार्च 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरडीहा के मौजा धमला सरकवाटांड़ में सीएनटी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। रामदेव प्रसाद पिता स्व लोकन हजाम ने शुक्रवार को उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन देकर इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रामदेव प्रसाद ने बताया कि मौजा धमला सरकवाटांड़ में खाता नम्बर 05, प्लाट नम्बर 386 रकवा 10 डिसमिल दिनांक 13 जुलाई 1989 से हासिल है। म्यूटेशन और माल गुजारी रसीद भी आज तक कट रहा है। लेकिन रामदेव ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद हारून रशीद, मो असलम, अलताफ अंसारी सभी साकिनान गलवाती थाना धनवार जिला गिरिडीह और मो गन्नी साकिन माधोपुर थाना धनवार जिला गिरिडीह तथा मो समसुद्दीन ग्राम बसगी पोस्ट तारानाखो थाना धनवार जिला गिरिडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.