सीएनटी जमीन को गलत तरीके से कबजाने का आरोप
बोकारो, मई 29 -- बोकारो प्रतिनिधि। चास प्रखंड के दुर्गापुर गांव में भुईयां जाति के लोगों ने पूर्वजों की जमीन को भू - माफियाओं से बचाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन से संबंधित जमीन की जांच करते हुए भू माफियाओं से जमीन बचाने की मांग किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि विरोध करने व संबंधित जमीन की कागजात मांग करने पर रैयतों से भू माफिया लड़ने झगड़ने को उतारू हो जाते है। इससे कभी भी अप्रिय घटना घटित होने की अशंका बनी हुई है। विरोध करते लोगों ने कहा कि भुईया जाति सीएनटी में आती है, लेकिन भू माफिया संबंधित खाते की जमीन को घटवार जाति कतरे हुए गलत तरीके से निबंधन पदाधिकारी व कर्मियों के मिलीभगत से रजिस्ट्री करवा रहे है। यह भी पढ़ें- भू-माफियाओं से पूर्वजों की जमीन बचाने की गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.