सीएनटी जमीन के लिए लीज मॉडल या लैंड बैंक बनाने की मांग
धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद। बैंकमोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से सीएनटी और आदिवासी जमीन मालिकों की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से नए सिरे से विचार करने की अपील की है। गोयल ने लिखा है कि एक ही स्थान पर समान आकार और कीमत की दो जमीनों में गैर-सीएनटी जमीन का मालिक बैंक लोन लेकर निर्माण या व्यवसाय कर सकता है। वहीं सीएनटी जमीन का मालिक जमीन का अपेक्षित आर्थिक उपयोग नहीं कर पाता। जमीन होने के बावजूद वह पूंजी का रूप नहीं ले पा रही है। इससे बैंक ऋण, निवेश और विकास की संभावनाएं सीमित हो गई हैं। यह भी पढ़ें- एक नहीं कई सैटेलाइट टाउनशिप पर हो विचार : समिति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.