लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के बारह पड़हा मन्हो अन्तर्गत कैमो गांव में सुखदेव उरांव की अध्यक्षता में आदिवासी समाज के प्रबुद्ध लोगों और पड़हा के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला बेल लक्ष्मी नारायण भगत, जिला मीडिया प्रभारी जगदीप भगत, विनय उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में पेसा कानून, विशु शिकार, पड़हा व्यवस्था एवं जमीन की गलत तरीके से खरीद प्रक्रिया पर विशेष चर्चा करते हुए निराकरण किया जाने पर निर्णय लिया गया। बेल लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि आज शहर के आसपास सभी गांवों में सीएनटी एक्ट के होते हुए भी कुछ जमीन माफिया द्वारा आदिवासी जमीन खास समुदाय को दिला रहे हैं, जिसके कारण गांव में सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे मामलों में पड़हा दलालों को हिदायत देती है कि सावधान रहें नहीं तो गांव में बंधक बनाकर...