सीएनटी एक्ट के तहत अवैध कब्जा हटाया गया
रांची, जून 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उप समाहर्ता भूमि सुधार (एलआरडीसी) रांची के न्यायालय के आदेश पर बुधवार को प्रखंड प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौजा-हेसल स्थित विवादित आदिवासी भूखंड से अवैध कब्जा हटाया। अनगड़ा अंचल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी से अवैध कच्चे मकान को ध्वस्त कर मूल रैयत राजेश कुमार उरांव को जमीन का दखल-कब्जा वापस दिलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी गौतम रजवार और राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव कच्छप ने किया। कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार खैराटोली निवासी स्वर्गीय बिरसा उरांव के नाम दर्ज 20 डिसमिल भूमि पर गैर-आदिवासी सिकंदर महतो ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा था। मामले की सुनवाई के बाद एलआरडीसी कोर्ट ने सीएनटी एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.