सीएनजी शवदाह गृह अगले सप्ताह से शुरू
गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। हिंडन घाट पर बनाए गए सीएनजी शवदाह गृह को अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर कार्यकारिणी से मंजूरी मिल गई है। अभी तक इसमें लावारिस शवों का ही संस्कार किया जा रहा था। नगर निगम ने हिंडन श्मशान घाट पर सीएनजी दाह संस्कार गृह तैयार किया है। अब तक यहां केवल लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। लेकिन अब आम लोगों के लिए भी अगले सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा। हाल ही में हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अंतिम संस्कार के शुल्क को मंजूरी दे दी है। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि सीएनजी शव दाह गृह का संचालन करने वाली कंपनी प्रति शव 2700 रुपये शुल्क लेगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर जल्द ही आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.