नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बाबा हरिदास नगर इलाके में नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित एक सीएनजी पंप पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सीएनजी भरवाते समय एक ट्रक का सिलेंडर अचानक फट गया। इस दौरान आसपास मौजूद तीन पंपकर्मी समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में शामिल एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। घायल शख्स की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित एक सीएनजी पंप पर हरियाणा नंबर का एक ट्रक सीएनजी भराने पहुंचा था। पंपकर्मी ने ट्रक में सीएनजी भरना शुरू ही किया था कि अचानक तेज धमाके के साथ ट्रक क...