सीएनजी भरवाने को लेकर विवाद, मारपीट
प्रयागराज, मई 11 -- मोरहूं चौराहे पर स्थित पंप पर सोमवार को वाहन में सीएनजी भरवाने गए एक स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज से मारपीट की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह गांव के राम अवध यादव शांतिपुरम स्थित एक स्कूल में ट्रांसपोर्ट इंचार्ज हैं। सोमवार की सुबह मोरहूं चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहनों में सीएनजी भरवाने के लिए गए थे। तभी एक युवक लाइन तोड़कर सीएनजी भरवाने लगा। विरोध करने पर युवक ने राम अवध को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.