लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- कुंभी चीनी मिल के सामने स्थित सीएनजी प्लांट में तीसरे नवनिर्मित सीएनजी टैंक में तेज धमाके के बाद आग लग गई। जिससे आसपास के लोग वह फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा है। वर्कर में अफरातफरी मच गई। साथ ही टैंक से काला धुआं बहुत अधिक मात्रा में उठा। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। जल्द ही प्लांट के अंदर लगे आग बुझाने वाले उपकरणों व पानी से आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि कुछ तकनीकी फाल्ट के चलते यह धमाका हुआ। प्लांट के पास करीब बसे कोटनाथ गांव के लोग इस हादसे से काफी दहशत में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.