अमरोहा, दिसम्बर 18 -- हसनपुर। गजरौला मार्ग किनारे पेट्रोल और सीएनजी पंप के नजदीक बुधवार सुबह झाड़ियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। माना जा रहा है कि किसी राहगीर ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंक दी, जिसके चलते आग लगी। बाद में राहगीरों ने आग को बुझाया। लोगों में इस बात को लेकर दहशत फैल गई कि अगर आग पंप के पास तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.