कटिहार, दिसम्बर 28 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर टोला छिंटाबाड़ी निवासी छोटू आलम के रूप में किया गया। आरोपी के खिलाफ शराब बंदी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.