रुडकी, मार्च 5 -- लक्सर-पुरकाजी नेशनल हाईवे मार्ग पर बायो सीएनजी गैस से भरे ट्रक और खाली टैंकर की टक्कर हो गई। इससे सीएनजी गैस से भरे ट्रक से रिसाव शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने एक किलोमीटर पहले ही यातायात बंद करा दिया। पुलिस ने कई घंटे की मशक्क्त के बाद दोनों टैंकरों को अलग किया। दुर्घटना में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में लापरवाही बरतने पर फैक्ट्री प्रबंधन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...