लखनऊ, मार्च 11 -- बहराइच, संवाददाता। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के शाहजहांपुर से सीएनजी गैस सिलेंडर में भरकर ट्रक से लोड कर शहर लाए जाने के दौरान रास्ते में चालक सहित दो ने अपने ट्रक के सिलेंडर में गैस में चोरी कर रहा था। कंपनी के जिम्मेदार ने छापेमारी कर गैस चोरी का वीडियो बनाकर चालक सहित दो को जरवलरोड थाने में पुलिस के हवाले किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर थाने व कस्बे के निवासी शिवांस जोशी पुत्र संजीव जोशी सीतापुर जिले के भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड में तैनात है। उन्होंने बताया कि बालाजी ट्रांसपोर्ट ग्वालियर के ट्रक से शाहजहांपुर से सीएनजी गैस सिलेंडर भर कर बहराइच लाए जाते थे। ट्रक चालक बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाने के केवलापुर निवासी अनिल 9 मार्च को ट्रक सीएनजी सिलेंडर लोड क...