बागपत, मार्च 29 -- बड़ौत(बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास शनिवार को सड़क किनारे खड़े सीएनजी से भरे कैंटर से रोडवेज की अनुबंधित बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार राज्यस्तरीय पहलवान की मौत हो गई, जबकि 12 ये ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोनी से शनिवार को रोडवेज की अनुबंधित बस सवारियां लेकर शामली जा रही थी। यात्रियों के अनुसार बड़ौली गांव के नजीदक सड़क किनारे सीएनजी गैस से भरा एक कैंटर खड़ा था। अनियंत्रित होने से बस का पिछला हिस्सा कैंटर से टकरा गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे। उन्होंने घायलों को बस से निकाला। वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.