बरेली, अप्रैल 24 -- जादौपुर स्थित पेट्रोलपंप पर 21 अप्रैल की दोपहर में हुई थी घटना एक नामजद समेत अज्ञात आरोपियों पर भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्जभोजीपुरा,संवाददाता। पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाने के बाद रुपये मांगने पर दबंगों ने उत्पात मचाया। पेट्रोलपंप संचालक पर लोहे की रॉड से हमला करके वहां आग लगाने की कोशिश की। कर्मचारियों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइकें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।धौराटांडा निवासी अजीम अहमद का जादौपुर में नूर फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। अजीम अहमद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार 21 अप्रैल की दोपहर करीब 4:30 बजे अफसार नामक युवक अपने साथियों के साथ कार में सीएनजी डलवाने आया था। गैस भरवाने के बाद जब सेल्समैन ने पैसे मांगे, तो उसने दबंग...