छपरा, जनवरी 6 -- एकमा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर एकमा थाना क्षेत्र के माने ढाला और माने मठिया गांव के बीच मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से एक सीएनजी कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही बाइक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक चिकित्सक और बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पंकज कुमार चौरसिया की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक सवार दम्पती का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घायलों की पहचान जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.