भागलपुर, मार्च 8 -- घोघा-सन्हौला एसएच 84 पर ताड़र पेट्रोल पंप के पास शनिवार को बाइक चालक को बचाने के क्रम में सीएनजी ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। घटना में ऑटो पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायल की पहचान कटिहार जिला के राजवाड़ा पुरनचक निवासी संजो देवी (50), प्रियांशी कुमारी (05), रीता देवी(42), सोनम देवी (27) के रूप में की गयी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सन्हौला अस्पताल मे भर्ती कराया। संजो देवी एवं प्रियांशी कुमारी को मायागंज रेफर किया गया। अस्पताल मे इलाजरत सोनम देवी ने बताया हमलोग कटिहार से बस पकड़कर भागलपुर पहुंचे। वहां से सीएनजी ऑटो रिजर्व कर अपने रिश्तेदार सन्हौला के पलवा निवासी मनोज दास के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.