सीएनजी ऑटो की टक्कर से किशोरी जख्मी, केस
कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि नौ मई को वह परिवार के साथ दर्शन-पूजन करने कोतारी पश्चिम स्थित महाबली बाबा मंदिर आया था। लौटते वक्त मंदिर के समीप ही तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उसकी बेटी यशी चौधरी को टक्कर मार दी थी।उसे इलाज के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक अवधेश मौर्य निवासी कोतारी पश्चिम की ऑटो समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.