रांची, मई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के बीच बजाज के अधिकृत डीलर प्रेमसंस बजाज ने लोगों से सीएनजी वाहनों को अपनाने की अपील की है। कंपनी का दावा है कि भारत में सीएनजी मालवाहक ऑटो सेगमेंट में बजाज का करीब 80 प्रतिशत मार्केट शेयर है। प्रेमसंस बजाज के अमित पांडेय ने बताया कि सीएनजी ऑटो का माइलेज डीजल की तुलना में 25 प्रतिशत बेहतर है, जबकि मेंटेनेंस खर्च लगभग 50 प्रतिशत कम आता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कंपनी की 17 सेल्स एवं सर्विस शाखाएं संचालित हैं। वहीं, पार्थो बोस ने बताया कि सीएनजी ऑटो खरीदने पर 40 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री फिटेड CNG किट वाली अफोर्डेबल SUVs, लिस्ट में टाटा, मारुति सुजुकी और हुंडई गेल की ओर से 15 हजार रुपये का कूपन भी उपलब्ध कराया जा रहा है...