सीएनएफ प्रतियोगिता में मयंक झा ने मारी बाजी
दरभंगा, सितम्बर 3 -- दरभंगा। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित मशहूर सीएनएफ कैनगो फाइट नाइट 40 में दरभंगा के रामबाग निवासी अमरकान्त झा और वंदना झा के पुत्र मयंक झा ने मुकाबला जीतकर न सिर्फ भारत, बल्कि बिहार और दरभंगा का नाम रौशन किया है। इस प्रतियोगिता में विश्व के कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें दरभंगा के मयंक झा ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। फाइट जीतने के बाद मयंक ने स्टेज पर योग मुद्रा में जीत का जश्न मनाया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। दरभंगा राज के प्रबंधक आशुतोष दत्ता, प्रियांशु झा, संतोष चौधरी आदि ने उसे बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.