आगरा, मार्च 29 -- शहर के सीएनआई सदर चर्च में रविवार को पाम संडे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः साढ़े नौ बजे मिशन अस्पताल के गेट से झांकी के साथ हुई। समाज के लोग खजूर की डालियां हाथ में लेकर प्रभु यीशु के जयकारे लगाते हुए चर्च तक पहुंचे। प्रार्थना सभा प्रातः 10 बजे चर्च परिसर में हुई। पास्टर रंजीत सिंह ने प्रार्थना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान फादर ने पाम संडे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान बाइबल पाठ भी किया गया। स्कूल के छोटे बच्चों ने भी आकर्षक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कैरल लाल, रिका सिंह, कवी प्रसाद, एंजलीना, प्रकाश, किरिल सी लाल, ललिता प्रसाद, यूनुस लाल, राजेश एस. लाल, ऋषभ, शरद, राहुल, प्रसाद, नज्बुल, सागर, अनुराग, अरविंद सहाय, लोरेन्स, अभिषेक सहाय, अनमोल सहाय, सत्यपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ह...